मधेपुरा। मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जीतापुर स्थित भारत पेट्रोलियम के बृजराज फ्यूल सेंटर में बुधवार को लकी ड्रा के भाग्यशाली ग्राहकों के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर बिहार के चर्चित ग़ज़ल गायक रोशन कुमार ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार-झारखंड स्टेट हेड अजय कुमार मिश्रा, बिहार-झारखंड डीएम मनीष कुमार, बेगूसराय टेरिटरी मैनेजर आशुतोष पटवर्धन, बेगूसराय टेरिटरी कोऑर्डिनेटर निशांत राज और सहरसा सेल्स एरिया ऑफिसर अमृत भगत शामिल हुए। मुख्य अतिथियों के द्वारा कुल 107 भाग्यशाली ग्राहकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें प्रथम पुरस्कार के रूप में मारुति सुजुकी बलेनो कार सुपौल जिले के वीरपुर निवासी अखिलेश कुमार राम को मिली। अखिलेश कुमार ने हाल ही में अपनी गाड़ी में ₹2200 का पेट्रोल भरवाया था और उसी दौरान उन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसके चलते वे लकी ड्रॉ में विजेता बने। इसके अलावा फ्यूल सेंटर के संचालक इंजीनियर अजय कुमार यादव की ओर से 106 अन्य ग्राहकों को मोबाइल, मिक्सर मशीन, डिनर सेट, आयरन सहित कई उपहार भी दिए गए।
मुरलीगंज के बृजराज फ्यूल सेंटर में लकी ड्रॉ का भव्य पुरस्कार वितरण
Cityhalchal News
0
Post a Comment