कटिहार। कालाजार उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर में स्थित जिला मलेरिया कार्यालय कटिहार में कोढ़ा, फलका और समेली प्रखंड के छिड़काव कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डीभीबीडीसीओ डॉ असरफ रिजवी की दिशा निर्देश में किया गया। प्रशिक्षण में कालाजार प्रभावित गांवों में गुणवत्तापूर्ण छिड़काव सुनिश्चित करने को लेकर कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान भीडीसीओ नंद किशोर मिश्र ने बताया कि कालाजार फैलाने वाली बालू मक्खी को नष्ट करने के लिए सेथेंटिक पराथोराइड दवा का उपयोग किया जाता है। इसके प्रभावी उपयोग, सही मात्रा और छिड़काव की तकनीक के बारे में छिड़काव कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भीडीसीओ सुप्रिया कुमारी ने कहा कि कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छिड़काव कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सही तरीके से छिड़काव होने पर बालू मक्खियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और कालाजार के प्रसार को रोका जा सकता है।वहीं इस दौरान गुणवत्तापूर्ण छिड़काव व उपयोग में लाने वाली उपकरणों की जानकारी भीबीडी कंसल्टेंट डॉ जय प्रकाश महतो ने छिड़काव कर्मियों को दी।
Post a Comment