कटिहार। कुरसेला थाना क्षेत्र के पत्थर टोला बांध के समीप गुरुवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पानी लाने के लिए पत्थर टोला बांध की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर चालक का असंतुलित न बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल सुभाष कुमार (26) रेलवे पुल मुजफ्फर पुर को बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला पहुंचाया।स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
पत्थर टोला बांध के समीप ट्रैक्टर पलटा, चालक सहित दो घायल
Cityhalchal News
0
Post a Comment