कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 सड़क पर गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दरोगा भार्गवी ने पुलिस बल के साथ सड़क पर गुजर रहे वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान विशेष रूप से बाइक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस सहित अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सभी कागजात साथ रखने की हिदायत दी गई।
दरोगा भार्गवी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Post a Comment