कटिहार। कुरसेला प्रखंड के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक नया एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद अब स्वास्थ्य केंद्र में कुल तीन एंबुलेंस हो गए हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में बेहतर और त्वरित सुविधा मिल सकेगी।नए एंबुलेंस के मिलने से खासकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों तथा गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आसानी होगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव के समय अस्पताल आने-जाने में अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए नए एंबुलेंस से कुरसेला क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों तथा अन्य गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाने और आवश्यकता होने पर अन्य अस्पतालों में रेफर करने में सुविधा होगी।
नवनिर्मित सीएचसी कुरसेला को मिला नया एंबुलेंस
Cityhalchal News
0
Post a Comment