Top News

गैस गोदाम का बीडीओ ने किया निरीक्षण, पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध



बैसा प्रखंड के रौटा पुरानी हाट स्थित एचपी गैस रिफिलिंग सेंटर का बीडीओ राजकुमार चौधरी ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडर की भराई व्यवस्था, भंडारण प्रणाली, सुरक्षा मानकों तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जांच की गई। बीडीओ ने गैस एजेंसी के अधिकारियों और कर्मचारियों से गैस आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सिलेंडरों के वजन, सील और रख-रखाव की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बीडीओ ने सेंटर संचालक को गैस भंडारण और वितरण के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी जांच की गई। साथ ही कर्मचारियों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का नियमित पालन करने को कहा गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को उपभोक्ताओं की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post