Top News

घर में लगी आग से मवेशी सहित लाखो रुपए नकदी जलकर राख

थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलेज के समीप भीषण आगजनी में एक परिवार का घर सहित कई मवेशी व नकदी जल कर राख हो गया है। जहां इस आगजनी में लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गया है। घटना शुक्रवार देर रात की है जब अचानक ही नेहरू कॉलेज के सेवानिवृत क्लर्क नईमुद्दीन के घर आग लग गई जिसमें दो आवासीय घर सहित गुआल घर एवं रसोई घर जल कर पल भर मे राख हो गया है।वहीँ पीड़ित के पुत्र नौमान आलम के अनुसार आग की लपटे इतनी तेज थी कि घर में रह रहे लोगों को जान बचाकर भागने में दिक्कत हो गई। नतीजा घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आगजनी में पांच गाय, नौ बकरी सहित कुल 5 लाख 30 हजार की नकदी सहित अनाज, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जल कर राख हो गया है। आगजनी में मृत सभी मवेशियों का पोस्टमार्टम किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग को बुझाने के लिए बहादुरगंज तथा कोचाधामन से आई दमकल की टीम भी नाकाफी रही नतीजा किशनगंज से पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था। सूचना पर नगर पंचायत के राजस्व कर्मचारी तारिक आलम ने आगजनी का जायजा लिया है।हालांकि आग लगने के कारणों का कुछ सटीक पता नहीं चल सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post