मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर कला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 पकिलपार गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 209 में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने केंद्र के तीन कमरों का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित बच्चों के लिए रखी खाद्य सामग्री चुरा ली। आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह केंद्र पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर गैस सिलेंडर समेत बच्चों के पोषण के लिए रखी गई खाद्य सामग्री गायब थी। चोरों ने केंद्र के तीन कमरों का ताला तोड़कर वहां रखे सामान को खंगाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सेविका ने इस संबंध में अपने वरीय पदाधिकारियों को सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी
आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ गैस सिलेंडर व खाद्य सामग्री की चोरी
Cityhalchal News
0
Post a Comment