बैसा /सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियां : वक्फ संसोधन कानून के खिलाफ शनिवार को यानि आज विशाल रैली निकाली जाएगी। उक्त जानकारी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह भावी विधायक प्रत्याशी - सिकन्दर आलम उर्फ दारा ने दी। उन्होंने बताया कि वक्फ की संपत्ति पर कानून बनाने का अधिकार इस सरकार को नहीं है। यह अधिकार संविधान कतई नहीं देता है। आज संविधान पर हमला हो रहा है
हम सबकों अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा। हम इस कानून को मानने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियां इस्लामी शरीयत का हिस्सा हैं। इनमें सरकारी दखल संविधान और धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह मुसलमानों की आस्था पर सीधा हमला है। जब देश का बंटवारा हुआ तब इस देश के मुसलमानों ने इस मिट्टी को नहीं छोड़ा
कहा कि मौजूदा सरकार मुस्लिमों के साथ सौतेला पन की व्यवहार कर रही है। जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली बौलान हाट, धर्मबाड़ी हाट, पटुगांव, खपड़ा,सिंघाड़ी, सिरसी, मंझौक, मजगांमा सहित आदि गांवों का भ्रमण करेगी।