Top News

416 बोतल कोडिंग युक्त कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

 

धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज़ 

धमदाहा थाना पुलिस ने 416 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में शामिल राकेश कुमार भगत धमदाहा थाना क्षेत्र के डीपोटी पुरंदाहा गांव के नंद किशोर भगत के पुत्र हैं जो मोटरसाइकिल की डिक्की में 100 एमएल का कफ सिरप का बोतल भर कर ले जा रहा था। जबकि कफ सिरप की सैकड़ो बोतल के साथ गिरफ्तार दुसरे आरोपी का नाम बुधन राम है वह मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोक्सी श्याम गांव के कपिल देव राम का पुत्र बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धमदाहा थाना क्षेत्र के डिपोटी पुरंदाहा बांध के समीप से एक साथ गुजर रहे टोटो एवं बाइक सवार पर शंका होने पर ग्रामीणों ने  बैटरी संचालित टोटो एवं मोटरसाइकिल को एक साथ रोक कर घेर लिया तथा पूछताछ के दौरान बातचीत में हेरा फेरी लगने पर जब ग्रामीणों ने टोटो एवं मोटरसाइकिल का डिक्की खोलकर देखा तो ग्रामीणों के होश उड़ गए‌


दोनों गाड़ी कि डिक्की में प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सिरप की सैकड़ो बोतल बंद पाया गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष धमदाहा सरोज कुमार की अगुवाई में अवर निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद, अवर निरीक्षक शंकर सुमन सौरभ, उमाशंकर मिश्रा सहित सशस्त्र बलों की टीम ने आरोपी दोनों युवक को डिपोटी पुरंदाहा बेसिक स्कूल बंद के समीप से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तो वही इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब्त बैटरी संचालित टोटो संख्या बी आर 43 ईआर 2655 एवं मोटरसाइकिल संख्या बी आर 11 बीडी 9852 से 416 बोतल 100 एम एल का कोडिंग युक्त कफ सिरप को बरामद किया है

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह कोडीन युक्त कफ सिरप धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगड़ा कोरियानी टोल निवासी बीरबल मेहता से लेकर मधेपुरा के पवन मेहता के पास जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।वही धमदाहा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। भारी मात्रा में बरामद कोडिंग के बाद स्थानीय लोग अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा में भी कोडिंग की बिक्री धरर्ल्ले से होने की बात कह रहे हैं।पुलिस इस मामले में बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द करने की दावेदारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post