Top News

बोल करआवास योजना में धांधली करने के आरोपी सहायक बर्खास्त

धमदाहा/ सिटीहलचल न्यूज़ 

राशि लेकर प्रधान मंत्री आवास योजना में हेरा फेरी करने के आरोपी आवास सहायक को डीडीसी ने बर्खास्त कर दिया है। आवास योजना में नाम जोड़ने, जियो टैगिंग करने तथा अवैध राशि लेकर फर्जी लाभार्थी का नाम जोड़ने के आरोप में उप विकास आयुक्त नीरज नारायण पाण्डे ने धमदाहा प्रखंड के ठाढ़ी राजो पंचायत के आवास सहायक विश्वजीत कुमार निराला को बर्खास्त करते हुए अनुबंध समाप्त कर दिया है। बर्खास्तगी  को लेकर पारित आदेश को उप विकास आयुक्त पूर्णिया ने ज्ञापांक 341दिनांक 17 मार्च 2025 के माध्यम से संबंधित आवास सहायक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी  एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सर्वेयर टीम को पत्र भेजा है। बर्खास्त किए जाने के संबंध में पारित आदेश में उप विकास आयुक्त ने लिखा है


कि ठाढ़ी राजो पंचायत के समिति सदस्य अरविंद कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य दिवाकर रंजन तथा अन्य लोगों द्वारा आवास योजना में जियो टैगिंग करने, नाम जोड़ने एवं अवैध राशि लेकर अयोग लाभार्थियों का नाम आवास योजना में जोड़ने का मामला प्रकाश में आया था। भूमि उपसमाहर्ता धमदाहा से मामले कि जांच करवाया गया हैं। जिसमें जांच अधिकारी ने अपने प्रतिवेदन में स्पष्ट लिखा है कि आवास योजना में नाम जोड़ने एवं जिओ टैगिंग करने में प्रखंड स्तर पर उचित पर्यवेक्षण एवं पारदर्शिता का अभाव है।आवास सहायक पिछले 4 वर्ष से इसी पंचायत में पदस्थापित हैं। साथ ही आरोपी आवास सहायक ने अपने स्पष्टीकरण में भी यह स्वीकार किया है कि मानवीय भूलवश कुछ आयोग लाभुकों का नाम आवास योजना में जोड़ा गया है‌

आरोपी आवास सहायक ने लाभुकों का डेटा संग्रह उपरांत जिओ टैगिंग करते हुए सर्वेक्षण कर आवास प्लस 2024 की सूची में ओम कुमार, शंकर पासवान, रूबी देवी, विमला देवी, भभरी देवी, सुलोचना देवी, सुकमरिया देवी, फुल कुमारी देवी एवं उनके पति कुमाद ऋषि आदि अयोग्य लाभार्थियों का नाम जोड़ा है। जिससे स्वतः प्रमाणित होता है कि विभागीय पत्रांक 3526604 दिनांक 3 जनवरी 2025 का घोर उल्लंघन हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जियो टैगिंग करने के नाम पर सहायक ने प्रति लाभुक 15 सौ रुपए की मांग किया हैं। अवैध मांग की बात भी जांच के दौरान सत्य पाया गया है। बर्खास्त के बाद से संविदा कर्मी में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post