Top News

डगरुआ पुलिस ने 144.330 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

 

डगरूआ /वाजिद आलम 

पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डगरुआ पुलिस के द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत लगातार छापामारी व सघन वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 144.330 लीटर विदेशी शराब बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। डगरूआ अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 के बैरियर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान मालबोडी टेंपो (BR11GB9935) को रोका गया


पुलिस को देख चालक और सहायक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी में सवार दो व्यक्ति को पुलिस धर दबोचकर पकड़ा,उसके बाद गाड़ी में जांच पड़ताल के दौरान 06 पिला बोरा में यूरिया खाद और बोरा के नीचे विदेशी शराब 144.330 लीटर पाया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार और अमलेश कुमार (दोनों निवासी बिहारीगंज, मधेपुरा) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान टेंपो से खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही शराब मिली

डगरुआ थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी में शामिल पदाधिकारी अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार गौतम, स0अ0नि0 आशुतोष कुमार सिंह,शिवजी मोहते,राजेश रंजन सिंह,डगरूआ थाना के  सशस्त्र बल मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post