मुरलीगंज/सिटी हलचल न्यूज़
मधेपुरा : मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत वार्ड दो में मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे फूल तोड़े जाने को लेकर एक 6 वर्षीय बच्ची की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दिया गया। परिजन ने गंभीर हालत में घायल बच्ची को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर गांव में घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के घर को घेर लिया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला। कड़ी मसक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत कराया गया और आरोपी के सपरिवार को हिरासत में लिया गया। घटना को लेकर बताया गया कि स्थानीय विलास मंडल की 6 वर्षीय पुत्री रेशमी कुमारी स्थानीय पंकज झा के दरवाजे पर लगे फूल को तोड़ लिया
इसी बात से नाराज पंकज झा ने बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को आनंन फानन में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जो गंभीर हालत में इलाजरत है। बताया गया कि घटना के बाद पड़वा नवटोल वार्ड दो बभन टोली गांव में लगभग 12 बजे तक तनावपूर्ण माहौल कायम था। स्थिति नियंत्रण करने के लिए एएसपी प्रवेंद्र भारती सहित दर्जनों थाने के पुलिस बल तैनात थे। स्थिति बेकाबू देख लाठी पार्टी बुलाए गए थे। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी को घर से बाहर निकाला जाए। जिस तरह बेरहमी से एक बच्ची की पिटाई की गई उसी तरह उनका भी पिटाई करेंगे
साथ हीं आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के द्वारा आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। वहीं मामले में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि फूल तोड़ने के विवाद में बच्ची के साथ मारपीट की गई। इसी को लेकर स्थानीय लोग आक्रोषित हो गए। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस बल के द्वारा स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। विधि व्यवस्था संधारण के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। और आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment