पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर विवेकानंद सिंह का स्वागत कुलपति कक्ष में पूर्णिया कॉलेज ,पूर्णिया के पूर्ववर्ती छात्र संघ की ओर से शॉल एवं बुके भेंट कर किया गया। पूर्ववर्ती छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति महोदय से विश्वविद्यालय क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के विकास की ओर ध्यान आकृष्ट कराया । छात्रों एवं विश्वविद्यालय कर्मी के साथ सहानुभूतिपूर्वक समस्याओं के समाधान के लिए अलग से कक्ष की स्थापना करने की माँग उठाई गई
विश्वविद्यालय के अधीन पड़ने वाले महाविद्यालयों के भूसंपदा को संरक्षित एवं संवर्धन करने की माँग की गई। पूर्णिया कॉलेज कैंपस में सांसद कोटे से बने पूर्ववर्ती छात्र संघ कार्यालय जो लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम से निर्मित है ,के चाहर दीवारी के निर्माण एवं उद्घाटन का आग्रह संघ के नेताओं के द्वारा किया गया । शिष्ट मंडल में पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर आलोक कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव अविनाश कुमार एवं कोषाध्यक्ष विनय साह आदि शामिल थे ।


Post a Comment