Top News

निःशुल्क शिविर में 150 लोगों के बीच चश्मा वितरित किए भावी विधायक प्रत्याशी डॉ• बीके ठाकुर

धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज़ 

नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड नंबर 12 में धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान के द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 65 लोगों को चश्मा प्रदान किया गया।तो वहीं मानव कल्याण संस्थान अध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य जनसुराज से डॉ बी के ठाकुर की अगुवाई में आयोजित इस शिविर में जहां 400 से अधिक लोगों के आंखों से संबंधित जांच किया गया।इसी जांच के दौरान 65 मरीज में मोतियाबिंद पाया गया हैं। जिनका इलाज भी संस्थान आगामी 20 मार्च को कराएगी। इसके अलावा जांच के दौरान अधिकतर मरीजों को दवा देकर घर भेजा गया है


इस संबंध में पूछे जाने पर डॉक्टर बी के ठाकुर ने बताया कि डॉ आकाश कुमार के नेतृत्व में टीम के सहयोगी विभागीय नाथ झा, ललन कुमार, विमल पटेल एवं महादेव यादव के द्वारा आयोजित शिविर का सफ़लीभूत संचालन किया गया हैं। शिविर में क्षेत्र से आए लोगों का निबंधक के पश्चात क्रमबद्ध जांच एवं दवा तथा चश्मा का वितरण भी गया हैं। जांच के दौरान जिन 65 मरीजों के मोतिया बिंद निकला हैं। उनकी सूची तैयार कर ली गई है तो आवश्यक दवा देकर फिलहाल उन्हें घर भेजा गया हैं। और उन्हों बताया गया है कि क्षेत्र के लोगों के लिए प्रत्येक माह के 17 तारीख को शिविर का आयोजन किया जा रहा है।और शिविर को सुचारू रूप से चलाने में डॉक्टर बी के ठाकुर के सहयोगी कुंदन दास, अभय सिंह आदि ने सक्रियभूमिका निभाई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post