Top News

शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग में 9 घर पूरी तरह जलकर हुआ राख,तीन बकरी और एक युवक की गई जान

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुरिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 ऋषिदेव टोल में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई आग लगने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया लोग इधर-उधर भागने लगे शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की भीड़ के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया किंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक नौ घर जलकर राख हो गया स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई


मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया इस आग लगी की घटना में प्रकाश ऋषिदेव, जनार्दन ऋषिदेव और चंदन ऋषिदेव के नौ घर जलकर राख हो गया इस घटना में तीन बकरियां भी जल गई तो वहीं मवेशियों को बचाने के चक्कर में जनार्दन ऋषिदेव के 25 वर्षीय पुत्र कृष ऋषिदेव आग में झुलस गया जिसे इलाज के लिए मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई घटना के बाद से एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

तो वहीं दूसरी ओर गांव में मातमी सन्नाटा छा गया मौके पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अम्बष्ट कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जानकीनगर थाना और अंचला अधिकारी को दी गई है फिलहाल सव का पोस्टमार्टम करने के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है इस दौरान उन्होंने  अग्नि पीड़ित महादलित परिवारों को अभिलंब सरकारी सहायता उपलब्ध करने का जिला प्रशासन से आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post