Top News

कदवा के कई पंचायत में जल नल धरातल पर हवा हवाई ,योजना का समुचित लाभ नहीं मिल रहा लोगों को

संवाददाता/प्रभात सिंह

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कई पंचायत में जल नल  योजना विफल साबित होता हुआ दिख रहा है। जैसे की मोहम्मदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 दुर्गागंज के कई घरों में संवेदको एवं विभागीय उदासीनता के कारण कई घरों में जल नल का कनेक्शन नहीं करवाया गया है। अंबिका मेहता ,सुभाष मेहता, मुकुंद शाह, रीता मालाकार ,इत्यादि लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि हम सबके घर में । अब तक जल नल का कनेक्शन नहीं करवाया गया है। हम सभी शुद्ध पानी पीने से वर्जित हैं। वही भर्री पंचायत के वार्ड नंबर 3 के वार्ड सदस्य संतोष महतो ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की लगभग एक वर्ष से अधिक समय से सुचारू रूप से पानी नहीं चलाया जा रहा है


इस बात की पुष्टि के लिए तीन नंबर वार्ड के नलकूप ऑपरेटर  घनश्याम महतो से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष से हम सबको वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन का कब तक कार्य करेंगे  और पानी चालू करने से स्थानीय लोग आकर घर पर बंद करने के लिए कहते हैं। क्योंकि कई जगह जल नल का कनेक्शन टूटा बिखरा पड़ा हुआ है। जहां पानी निकलकर कीचड़ का समस्या उत्पन्न कर देता है। मैकेनिक और संवेदकों को जानकारी देने पर कहते हैं। कि ठीक हो जाएगा लेकिन सही रूप से ठीक नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से पानी नहीं चला पा रहे हैं। इसी तरह की समस्या प्रखंड के प्रभैली पंचायत, गैठौरा पंचायत, तितलियां पंचायत, गोपीनगर पंचायत, कदवा पंचायत, सिकोरना पंचायत ,धंनगामा पंचायत, धपरसीया पंचायत, और चौनी पंचायत  इन सभी जगह पर कुछ-कुछ ऐसे वार्ड हैं।जहां जल नल  के कनेक्शन हुआ पड़ा है

या तो टूट बिखरा हुआ है। या तो किसी में नल नहीं लगा हुआ है। कहीं आयरन युक्त पानी निकल रहा है।कहीं ऑपरेटर को वर्षों से, वेतन नहीं मिलने से, वह जल मीनार नहीं चला रहे हैं। इन सभी बिंदुओं को देखा जाए तो पदाधिकारी और सामवेदको  की आपसी तालमेल होने के कारण जांच रिपोर्ट के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति दिखाई दे रहा है। सही रूप से जांच कर समय पर ऑपरेटर को  वेतन  मिलने पर ही, सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट जल नल योजना सफल होता दिखाई पड़ेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post