पटना/सिटिहलचल न्यूज
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है। राजधानी के एसएसपी के आदेश पर तेजप्रताप यादव के बॉडीगार्ड को हटा दिया गया है. इसके अलावा बिना यातायात मानकों का पालन करते हुए स्कूटी चलाने पर चालान भी काटा गया है.
मिली जानकारी के अनुसार पटना के एसएसपी के आदेश पर तेज प्रताप यादव के
अंगरक्षक दीपक को हटा दिया जाएगा। दीपक तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में लंबे वक्त से था। बताया जा रहा है कि राजधानी के सीनियर एसपी अवकाश कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस के रूल को तोड़ने को लेकर कार्रवाई की है। बॉडीगार्ड पर वर्दी पहन कर नाचने को लेकर कार्रवाई की गयी है। अब तेजप्रताप की सुरक्षा में दीपक के बदले नये बॉडीगार्ड की तैनाती होगी. दीपक को लाइन क्लॉज किया गया है
बता दें कि होली के दिन तेजप्रताप यादव ने एक कार्यक्रम में अपने सुरक्षाकर्मी को नाचने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि नहीं नाचने पर सस्पेंड कर दिए जाओगे. इसके बाद राज्य की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था.स्थानीय प्रशासन ने इसके अलावा तेज प्रताप यादव के ऊपर दूसरी कार्रवाई भी किया है। ट्रैफिक विभाग ने यातायात मानको का पालन नहीं करने पर तेज प्रताप यादव का चालान काटा है. ट्रैफिक विभाग ने बिना हेलमेट बाइक चलाने को लेकर तेजप्रताप यादव का चालान काटा है
बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी से तेज प्रताप यादव चल रहे थे, उसका इंश्योरेंस और पॉल्यूशन दोनों फेल था। बिना हेलमेट बाइक चलाने को लेकर एक हजार, पॉल्यूशन फेल होने काे लेकर एक हजार तथा इंश्योरेंस फेल होने को लेकर दो हजार रूपये यानि तेज प्रताप यादव के ऊपर चार हजार रूपये का चालान हुआ है. तेज प्रताप यादव का चालान नंबर br1603325031231631 है।बता दें कि होली के दिन शनिवार को तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ बिना हेलमेट के स्कूटी पर सीएम हाउस के पास घूम रहे थे. इस दौरान उन्होंने पलटू चाचा का नारा भी लगाया था.



Post a Comment