भागलपुर/सिटिहलचल न्यूज
बिहार में अब खाकी वर्दी भी सुरक्षित नहीं है, लगातार पुलिस वालों पर हमला हो रहा है, अररिया मुंगेर के बाद भागलपुर में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ। कहलगांव के अन्तिचक थाना क्षेत्र अंतर्गत कासड़ी माधोरामपुर गाँव मे होली की रात को लोगों व बच्चों ने पुलिस पर पथराव कर दिया हमले में एएसआई समेत पाँच पुलिसकर्मी घायल हैं।घटना को लेकर मजिस्ट्रेट के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया, 24 नामजद व 10 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया जिसमें, 5 अज्ञात पत्थरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में बन्द कर दिया है
गिरफ्तार लोगों के परिजनों का कहना है कि उनका बच्चा या परिवार वाला निर्दोष है जबरन पुलिस उसे उठाकर ले गई है। पुलिसवालों ने पहले मारपीट की थी उसके बाद कुछ बच्चों ने पत्थर फेंके थे। विदित हो कि बीती रात कासडी गांव में दो बच्चों में विवाद हुआ था विवाद में बच्चों के परिजन कूदे खूब मारपीट की जिसकी सूचना पर अन्तिचक पुलिस के कई जवान मौके पर पहुँचे थे। घटना में छोटे बच्चों , लोगों और महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया
पथराव में 5 पुलिस वाले घायल हुए हैं। मामले को लेकर कहलगांव एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया कि अंतिचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव में पूर्व से विवाद था जिसकी सूचना पर विवाद सुलझाने पुलिस गई थी, जहां अचानक पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया जहां हमारे एक सब इंस्पेक्टर तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हो गए। पुलिस पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा हम लोग सख्त कार्रवाई करेंगे।



Post a Comment