पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
रौटा थाना अध्यक्ष ने कहा कि सूचना मिली कि अलग-अलग दो बाइक से दो व्यक्ति बंगाल से विदेशी शराब लेकर रौटा थानान्तर्गत अभयपुर घाट जानेवाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू रौटा थाना पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल के साथ अभयपुर घाट के पास पहुँचे तो देखे कि दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया
गया परंतु दोनों व्यक्ति भागने में सफल रहे। दोनों बाइक की तलाशी ली गई तो एक बाइक जिसका रजि० नं0 BR11BN2085 से 17.370 लीटर एवं दूसरे बाइक जिसका रजि0 BR11BL7333 से 11.460 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद कुल 28.830 लीटर विदेशी शराब एवं दोनों बाइक को जप्त किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

Post a Comment