पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
जिले के केनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चुनापुर नवटोलिया स्थित गुड्डू यादव के कामत पर शराब छुपा कर रखा गया है और यहीं से घुम-घूम कर गुड्डू यादव के द्वारा शराब बेचा जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू संध्या गश्ती पदाधिकारी ग्राम चुनापुर नवटोलिया स्थित गुड्डू यादव के कामत पर पहुँचे तो देखे कि एक व्यक्ति कामत के अंदर बैठा है जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया
पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने अपना नाम विद्यानंद यादव, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व० सुरेश यादव, चुनापुर, वार्ड नं० 8, थाना के०नगर, जिला पूर्णियाँ बताया। गुड्डू यादव के कामत की तलाशी ली गई तो कामत स्थित कमरे से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। विद्यानंद यादव की निशानदेही पर आस पास की तलाशी ली गई तो पुआल की कुट्टी में छुपा कर रखा गया 37.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद कुल 61.5 लीटर विदेशी शराब को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।


Post a Comment