Top News

गर्लफ्रैंड को कहने आया 'हैप्पी होली' गाँव वालों ने पकड़ कर करा दिया शादी

 

कटिहार/शंभु कुमार

बिहार के कटिहार जिले के विनोद पुर पंचायत में होली के मौके पर अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने आये युवक की गाँव वालों ने पकड़ कर शादी करवा दी। बताया जाता है कि संदलपुर का युवक संजीत कुमार चौहान को विनोदपुर की लाडो कुमारी से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ और फिर दोनों के बीच रात रात भर प्यार की बाते होती रहती थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं होली के मौके पर संजीत अपनी गर्लफ्रैंड को हैप्पी होली कहने आया था। गाँव से बाहर मक्का खेत के समीप दोनों मिल रहे थे, तभी गाँव के कुछ लोगो की नजर  दोनों पर पड़ गई


जिसके बाद कुछ युवकों ने प्रेमी संजीत को लप्पड़ थप्पड़ लगाना शुरू कर दिया। वहीं दोनों को पकड़ कर गाँव लाया गया। वहीं युवती के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। जिसके बाद गाँव के बुद्धिजीवीयो ने पूरे मामले पर पहल की और युवक के परिजन को मौके पर बुलाया। जिसके बाद पंचायत बैठी और लड़के के परिजन से ही इंसाफ करने को कहा- बोला गया अब लड़की से कौन शादी करेगा। वही प्रेमी संजीत ने भी एक साल से प्यार करने की बात बताई, प्रेमीका ने भी अपने परिजन को प्यार करने की बात बताई

जिसके बाद दोनों परिवार के रजामंदी से गाँव के ही सरस्वती स्थान में दोनों की शादी करा दी गई। इसके लिए रात में ही कपड़ा दुकान खुलवाकर लड़की और लड़के के लिए नए कपड़े की खरीदारी की गई और शादी का सभी सामान लाया गया। पंचायत में यह भी तय हुआ कि लड़के के परिजन कभी कोई दहेज की माँग नहीं करेंगे। लड़की के परिजन अपनी इक्षा से अपनी बेटी को जो भी देंगे लड़का पक्ष स्वीकार करेगा। वहीं सुबह लड़के के परिजन को नाश्ता कराकर लड़की के साथ विदा कर दिया गया। वहीं इस अनोखे शादी की चर्चा गाँव मे चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post