Top News

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस

 

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज़/संवाददाता

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गोपालपुर वार्ड नंबर 18 में रविवार दोपहर को 29 वर्षीय सुमन देवी का शव फंदे से लटका मिला।सुमन देवी प्रकाश कर्मकार की पत्नी थीं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8, 5 और 3 वर्ष है। मृतका के पिता राजेंद्र कर्मकार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 साल पहले हुई थी


पिछले सात वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान कई बार पंचायत भी बुलाई गई।मृतका के पिता राजेंद्र कर्मकार बताया कि वो घटना से एक दिन पहले अपनी बेटी के ससुराल आए थे। मृतका के पति बाहर में रहकर काम करता है। उस दौरान मृतका सुमन देवी और उनके पति के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था

पिता ने बेटी को समझाया और वह घर लौट गए। कुछ समय बाद ही उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।बहादुरगंज थाना के थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post