पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
जिले कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि सूचना मिली कि बंगाल से एक आयसर ट्रैक्टर से विदेशी शराब की बड़ी खेप छुपाकर लाया जा रहा है, जो बेगमबाड़ी के मिथुन मिस्त्री तथा गढ़बनैली के सुरज कुमार एवं अन्य लोगों द्वारा होली के अवसर पर मंगाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम बरेटा गुमटी पर पहुँचकर वाहन जाँच प्रारंभ किये
वाहन जाँच के क्रम में पश्चिम बरेटा बहियार की और से एक ट्रैक्टर जिसके आगे एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति ट्रैक्टर को स्कोर्ट करते दिखायी दिये जिन्हें वाहन जाँच हेतू रूकने का ईशारा किया गया किंतु बाइक एवं ट्रैक्टर पर सवार सभी व्यक्ति वाहन को रोककर मकई के खेत में भागने लगे जिनमें से एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अजय यादव, उम्र 29 वर्ष, पिता कैलाश यादव, गोसाईं गाँव, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर बताया
पकड़ाये व्यक्ति, बाइक एवं ट्रैक्टर की तलाशी ली गई तो ट्रैक्टर के डाला एवं डाला के नीचे बने तहखाने से कुल 328.05 लीटर विदेशी शराब एवं व्यक्ति के पास से एक मोबाईल बरामद किया गया। बरामद लीटर विदेशी शराब, बाइक, ट्रैक्टर एवं मोबाईल को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है।



Post a Comment