Top News

पूर्णाहुति के साथ फागुन कीर्तन की समाप्ति

दालकोला/सिटी हलचल न्यूज़ संवाददाता

ठाकुरबाड़ी श्याम मंदिर दालकोला में एक महीना से लगातार श्री श्याम महिला मंडल के द्वारा बाबा श्याम का कीर्तन किया जा रहा था जो की लगातार 15 सालों से चल रहा था जिसका आज पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ जहां महिलाओं ने बाबा के सामने मीठी-मीठी भजन प्रस्तुत किए छप्पन भोग , स्वामिनी, एवं कई प्रकार के फलों का भोग बाबा को चढ़ाया गया होली के समाप्ति के बाद ही इस कार्यक्रम की भी समाप्ति हो जाती है


समाप्ति के दिन भंडारा का आयोजन किया गया महिला मंडल के सदस्यों ने कहा लगातार 15 साल से हम बाबा का यह कार्यक्रम मंदिर में करते आ रहे हैं जहां दूर-दूर से लोग आते हैं एवं अपनी अर्जी लगाते हैं बाबा के सामने बाबा सभी की मनोकामना पूरी करें हम बाबा से ऐसी प्रार्थना करते हैं एवं आज का समापन हो गया समापन के दिन भंडारा का आयोजन किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post