कदवा /प्रभात सिंह
कटिहार कदवा थाना क्षेत्र में इन दोनों वन विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से हर पेड़ो की कटाई की जा रही है। इसके बाद भी विभाग लकड़ी माफियाओं पर शिकंजा नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा प्रशासन भी इस तरफ अनदेखी कर रहा है। हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण अभियान चलता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग ही लापरवाही बरतते हैं। इस समय कदवा थाना क्षेत्र में फलदार पेड़ की अंधाधुंध कटाई की जा रही है
इसके अलावा किसान भी खेती की मेड़ पर लगे हरे पैड़ो पर कुल्हारी चलने से बाज नहीं आ रहे हैं। किसान बिना अनुमति के फलदार पेड़ों को काटकर ठेकेदारों को बेच देते हैं । इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है, कुछ दिन पहले प्रखंड के गांव भर्री में जोरो से पेड़ की कटाई की गई है। लेकिन पैड़ काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण इस पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है
वन माफिया पर रोकथाम नहीं होने के कारण जहां कभी घना फलदार बगीचा आम ,कटहल ,जामुन ,बरगद, निम ,शीशम प्रजाति के पेड़ो की कटाई धड़ल्ले से जारी है। इन पेड़ो की हो रही कटाई से गणमान्य लोग नाराज दिख रहे हैं। इस संबंध में फॉरेस्ट विभाग के पदाधिकारी मनोरमा कुमारी ने बताया कि हरे पेड़ो की कटाई पर प्रतिबंध है। यदि कहीं अवैध रूप से कटाई की जाती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment