Top News

धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में नेता गिरफ्तार

बायसी से मनोज कुमार

होली-जुम्मे के बीच विवादित पोस्ट से मचा हड़कंप

पूर्णिया पुलिस ने कल दिनांक 14.03.2025 शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाज आलम उर्फ मिंटू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिंटू पर अपने फेसबुक अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को भड़काने और होली जैसे त्योहार और जुम्मे के बीच विवादित पोस्ट करने का आरोप है।अमौर थाना क्षेत्र के बेगदहा गांव के शाहबाज उर्फ मिंटू लगातार अपना फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट और भड़काऊ करते रहता था वही अमर थाना प्रभारी अवधेश कुमार गुप्त सूचना मिली थी कि शाहबाज आलम उर्फ मिंटू अपने फेसबुक अकाउंट से लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट कर रहा है


इन पोस्ट में धार्मिक उन्माद फैलाने और समुदायों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश की गई थी।पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर शाहबाज आलम उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया। मिंटू के पास से आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट और वह मोबाइल भी बरामद किया गया है जिससे उसने यह पोस्ट किया था।आरोपी की पहचान और बरामदगी शाहबाज आलम उर्फ मिंटू, उम्र 32 वर्ष, पिता स्वर्गीय शमसुल निवासी बेंगदाह वार्ड नंबर 10, थाना अमौर, जिला अस्थाई निवासी है

शाहबाज के साथ से एक मोबाइल फोन आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट छापेमारी दलपु०नि०-सह-थानाध्यक्ष अवधेश कुमार  विकास कुमार, उपायुक्त-सह-निरीक्षक पु०अ०नि० संगीता कुमारी पु०अ०नि० नवीन कुमार सशस्त्र बल, सभी थाना अमौर इस कार्रवाई में अमौर थाना के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब होली का त्योहार नजदीक है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है ताकि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश न कर सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post