Top News

होली मिलन समारोह एवं दावतें इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

धमदाहा /सिटीहलचल न्यूज़ 

अनुमंडल मुख्यालय विद्यालय धमदाहा खेल के क्रीड़ा मैदान में वर्तमान सांसद पप्पू यादव के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह सह इफ्तारे पार्टी में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। तो वहीं दिन के 11:00 बजे से आरंभ होली मिलन समारोह शाम के 5:30 बजे तक चलता रहा तो कार्यक्रम डेढ़ घंटे तक इफ्तार पार्टी के लिए रोका गया।इसके बाद इफ्तार पार्टी में 2000 के करीब लोगों ने भाग लिया। उच्च विद्यालय धमदाहा के खेल क्रीड़ा मैदान में इफ्तार पार्टी में शामिल 15 लाइन दक्षिणी सिरे से तो वहीं उतरी सिरे तक लाइन में बैठकर इफ्तार किया। होली मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को रंग लगाया न ही बल्कि, सांसद प्रतिनिधि तथा दूसरे कार्यकर्ताओं पर लोगों ने रंग गुलाल उरा कर के साथ 3 घंटे तक झूमें


इफ्तार पार्टी के दौरान सांसद पप्पू यादव, सांसद प्रतिनिधि सुनील राय, बैश खान, राजेश यादव, पूर्व मुखिया जहीरूद्दीन, विजय कुमार यादव, अधिवक्ता सुजीत कुमार यादव, शाहीद राजा, मोहम्मद शोएब आलम, रोहित यादव, हीरा यादव सहित सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता के द्वारा दोनों कार्यक्रमों का सफल आयोजन भी किया गया।होली मिलन समारोह के दौरान मंच पर अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी, माही मनीषा सहित आधा दर्जन से अधिक कलाकारों ने चार घंटे तक शमा बांधे रखा,तो वही इस दौरान महती सभा को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भारत देश के लोग हमेशा से गंगा जमुनी तहजीब के साथ रहने वाले हैं।और यहां भारत का वर्षों से गंगा जमुना तहजीब की विरासत से हमलोगों को जैसे मिला है,उसे हमारे भारत के ही कुछ चंद लोग बर्बाद करने ठीका वह लोग अपने सर ले रखा है

वैसे लोग संविधान के सख्त विरोधी ही बल्कि वह लोग हमारे भाईचारे के भी दुश्मन है।तो वैसे लोगों से न ही सिर्फ हमें बचना है बल्कि आने वाले वक्त में नफरत की राजनीति करने वाले लोगों को न सिर्फ धमदाहा, पूर्णिया बल्कि देशभर में लोगों ने अपना मन बना कर के न सिर्फ सबक सिखाएंगे।बल्कि आने वाले दिनों में पूर्णिया सहित कई जगहों पर राजनीतिक के गलियारों से न सिर्फ घसीट कर के ही नहीं बल्कि ऐसे नीच मानसिकता वाले राजनीतिक करने वाले देशद्रोहियों को जनता जनार्दन घसीट के ही नहीं बल्कि खदेड़  के संविधान की कुर्सी पर से बैठे ऐसे व्यक्ति को भगाएंगे।और आने वाले समय में राजनीतिक गलियारों में बहुत बड़ा परिवर्तन हमलोगों को भी देखने को मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post