Top News

6.79 ग्राम स्मैक के साथ चार स्मैक तस्कर गिरफ्तार। एक मोबाइल, एक बाइक एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद।

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

जिले रूपौली थाना अध्यक्ष ने बताया कि बिरौली नहर पुल, रूपौली के पास वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के दौरान बिरौली बाजार की और से आ रहे एक बाइक पर सवार चार व्यक्ति को वाहन जाँच हेतू रूकने का ईशारा किया गया परंतू पुलिस द्वारा वाहन जाँच होता देखकर बाइक सवार भागने का प्रयास किये जिन्हें साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये सभी व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1. हिमांशु कुमार, उम्र-20 वर्ष, पिता-मनोज यादव,रूपौली, थाना-रूपौली, जिला-पूर्णियाँ, 2. राजीव कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता-बबलू राय, मैनमा, थाना-रूपौली, जिला-पूर्णियाँ, 3. सन्नी कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता-नित्यानन्द मुनि, मैनमा, थाना-रूपौली, जिला-पूर्णियाँ, 4. अंशु कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता-नवल किशोर यादव, रूपौली, थाना-रूपौली, जिला-पूर्णियाँ बताया


सभी व्यक्तियों एवं बाइक की तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल-5.04 ग्राम स्मैक ब्राउन सुगर, एवं एक मोबाईल, बरामद किया गया। बरामद स्मैक ब्राउन सुगर, मोबाईल एवं बाइक जप्त करते हुए चारों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों की निशानदेही पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ रूपौली स्थित राजा कुमार पिता बलराम यादव के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से 1.750 ग्राम स्मैक ब्राउन सुगर एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। बरामद स्मैक ब्राउन सुगर एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू को जप्त किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post