पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
जिले के मधुबनी थाना पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि महलदार टोला, वार्ड नं0 1, थाना मधुबनी, जिला पूर्णियाँ स्थित कुन्दन महलदार, पिता स्व० जयकांत महलदार के घर पर कुछ बाहरी व्यक्ति रह रहे हैं जो जहाँ-तहाँ से मोबाईल चोरी एवं छिनतई कर लाते हैं एवं आस-पास कम दामों पर बेचते हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू थानाध्यक्ष के निर्देशानुसार महलदार टोला, वार्ड नं0 1, स्थित कुन्दन महलदार के घर के पास पहुँची तो देखे कि घर के दरवाजे पर खड़ी महिलाएं पुलिस को देखकर भागने लगी जिसे साथ के महिला सशस्त्र बल के सहयोग पकड़ लिया गया
पकड़ाये महिला का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम दीया देवी, उम्र 23 वर्ष, पति राज यादव उर्फ सोनू यादव, रघुनाथपुर, थाना रघुनाथपुर, जिला ईलाहबाद (उ०प्र०) वर्तमान पता महलदार टोला वार्ड नं0 1, थाना मधुबनी, जिला पूर्णियाँ स्थित कुन्दन महलदार, पिता स्व० जयकांत महलदार का घर बताया। घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से 05 चोरी एवं छिनतई का मोबाईल बरामद किया गया। बरामद मोबाईल को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।


Post a Comment