बैसा /सिटी हलचल न्यूज़
पुर्णियां : प्रखंड क्षेत्र में होली एवं रमजान पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर जिला प्रशासन के निर्देश पर रौटा थाना अध्यक्ष - ज्ञान रंजन, अनगढ़ थाना अध्यक्ष - कुणाल कुमार सौरव, बी डी ओ - राज कुमार चौधरी, एवं सी ओ - गोपाल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए पुनः वापस थाना पहुंची
इस दौरान पुलिस - प्रशासन ने लोगों को जहां शांति एवं सद्भाव के साथ मिजुलकर त्यौहार मनाने की अपील किया। वहीं बताया कि आगामी होली एवं रमजान को देखते हुए थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। कहा कि होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आपत्तिजनक अश्लील , भोजपुरी गाना बजाने पर डीजे जप्त कर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में बी डी ओ,सी ओ, थाना अध्यक्ष सहित सहित काफी संख्या में महिला - पुरुष जवान साथ जल रहे थे।


Post a Comment