पटना/रंजीत डे
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न जन नायक कर्पुरी ठाकुर की 101वी जयंती राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में एवं राज्य कार्यालय विधायक काॅलोनी पटना में केन्द्रीय संसदीस बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की मौजुदगी में पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा धुमधाम से मनाई गई। कर्पुरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर सभी नेताओं ने अपना श्रद्वासुमन अर्पित किया। कर्पुरी ठाकुर के जीवनी को याद करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उन्होने अपना संपुर्ण जीवन शोषितों, पीडितों, पिछडों, दलितों और सदीयों की मार से त्रस्त वंचित समाज के लोगो के लिए सम्र्पित कर दिया। पारस ने कहा कि कर्पुरी ठाकुर ने राज्य में समाजिक बिषमता को समाप्त कर समतामुलक समाज का स्थापना किया। कर्पुरी ठाकुर के जीवन को स्मरण करते हुए
केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुरजभान सिंह ने कहा कि कर्पुरी जी को दलितों किसानों, मजदूरों के रहनुमा के रूप में हमेशा याद किया जायेगा। उनका संपुर्ण जीवन समाज के अंतिम पैदान पर खडे लोगो के लिए सम्र्पित था। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान ने कहा कि कर्पुरी ठाकुर बिहार ही नहीं देश के महान नेता थे वे महान कर्मयोगी थे, गाॅधी, लोहिया और जय प्रकाश के संघर्ष और सपनों को कर्पुरी जी ने अपने जीवन काल में जमीन पर उतारने का काम किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि कर्पुरी जी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका दर्शन उनका संदेश, उनकी विचारधाराए, उनके उच्च आर्दश हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। प्रधान महासचिव केशव सिंह ने भी कर्पुरी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए
कहा कि कर्पुरी जी किसी परम्परा के वाहक नहीं थे वे स्वयं अपने आप में एक प्रतिष्ठित परम्परा थे। जंयती के अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, अम्बिका प्रसाद बीनू, दलित सेना के प्रदेेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, उपेन्द्र यादव, रंजीत पासवान, राजेश कुमार सिंह, चन्दन गाॅधी राधाकान्त पासवान, शिवनाथ पासवान, सूरज पासवान, दीनबन्धु मिश्रा, देवेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, गोल्डन सिंह, रामपुकार पासवान, विजय पासवान, बबलु पासवान, अंकित दुबे, प्रहलाद पासवान, चन्दन कुमार, मधुर कुमार राय, सदाम हुसैन, पवन वर्मा, रवीन्द्र पासवान, एवं यशवन्त सिंह, सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतरत्न जननायक कर्पुरी ठाकुर के तैल्यचित्र पर पुष्पाजंली देकर उनको अपना श्रद्वासुमन अर्पित किया।