Top News

लगजरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद पांच तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला सिटी हलचल न्यूज 

कटिहार: पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के आदेश पर लगातार नशीले पदार्थ बेचने को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुरसेला पुलिस को गांजा माफिया के खिलाफ मिली कामयाबी दो अलग-अलग मामलों में लग्जरी कार से भारी मात्रा मे गांजा के साथ पांच तस्कर को कुरसेला पुलिस ने किया गिरफ्तार


थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि मिला था इनपुट कुरसेला थाना अन्तर्गत  नवाबगंज गांवसे भागलपुर ले जा रहे चार चक्का वाहन देवीपुर चौक के समीप BR11AQ 6894 के डिक्की से दो बोड़ा से कुल 70 किलोग्राम गांजा  के साथ वाहन चालक नीरज कुमार मंडल उम्र 46 वर्ष पिता श्याम लाल मंडल, विकाश मंडल उम्र 36 वर्ष पिता सीताराम मंडल, कालीचरण कुमार उम्र 20 वर्ष पिता अरुण मंडल तीनों घर नवाबगंज थाना कुरसेला जिला कटिहार को गिरपतार कर अग्रिम करवाई किया जा रहा है


वहीं दूसरे तस्कर से 6 किलो गांजा  कुरसेला चौक पर बस से उतरे व्यक्ति पी एस कुमार उम्र 25 वर्ष पिता स्व कैलाश सिंह, विधि विरुद्ध बालक करण कुमार उम्र 15 वर्ष पिता जसवंत सिंह दोनों घर नवटोलिया थाना मोहनपुर जिला पूर्णिया को झोला में रखें गांजा के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post