Top News

नदी कटाव विस्थापित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबुर

 

बैसा /सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसी पंचायत के दर्जनों नदी कटाव पीड़ित विस्थापित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबुर है। पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ एवं नदी कटाव के चलते सिरसी पंचायत के मलहाना, मठुआ टोली, हिजली, काशी बाड़ी, आदि गांवों के दर्जनों परिवार नदी कटाव की चपेट में आ गया था। जो कि सिरसी हाट से दुलागंज जाने वाली मुख्य पक्की सड़क के किनारे जुग्गी - झोपड़ी बनाकर शरण लिए हुए हैं। नदी कटाव के चलते सभी परिवार भुमिहीन हो गया है। इन सब परिवारों के पास अब कोई ऐसा कोई  विकल्प नहीं बचा है कि दोबारा अपना - अपना आशियाना बना सके। इस भीषण ठंड में सभी परिवार बेहाल है


क्योंकि सभी परिवार प्रदेश में दैनिक मजदूरी कर अपने - अपने परिवार का भरण - पोषण करते हैं। परंतु अब तक सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को किसी भी तरह का कोई मुआवजा नहीं मिला है। पीड़ित परिवारों ने कई बार स्थानीय विधायक, एवं सांसद सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपना दर्द बयां कर चुके हैं। इसके बावजूद पीड़ित परिवारों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। सिरसी पंचायत के मुखिया हसनैन आलम, पैक्स अध्यक्ष मो इबादुर्रहमान ने बताया कि चुनावी मौसम विधायक और सांसद क्षेत्र के लोगों के लिए बड़े - बड़े वादे करते हैं

परंतु पिछले कई से माह से विस्थापित ऐसे परिवारों का कोई हाल - चाल लेने वाला है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों सहित विधायक एवं सांसद को पीड़ित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद हमेशा पीड़ित परिवारों को सिर्फ आश्वासन के इलावा कुछ भी नहीं मिला। पीड़ित परिवारों ने फिर से एक बार जिला पदाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post