बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाते ही उनके नगर अध्यक्ष को गोली से उड़ाया

कटिहार जिले में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा थी। उनकी यह यात्रा खत्म होते ही देर शाम जदयू अध्यक्ष को गोली मार दी गई। घटना जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के मेदनीपुर की है। पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।
बताया जाता है कि मनिहारी के नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौआर  को उनके ही चचेरे भाई ने गोली मार दी है। गोली जदयू नेता के पेट मे लगी है, जिसे गंभीर अवस्था मे कटिहार इलाज हेतु भेजा गया है। वही गोली मारने वाला मृत्युंजय मौआर उर्फ गगन मौआर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि घर के पास माँ काली की मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रकाश और गगन मौआर में कहासुनी हो गई, जिसके बाद गगन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर प्रकाश पर तान दिया। जिसके बाद प्रकाश भागने लगा। वहीं गगन एक के बाद चार फायरिंग की जिसमे एक गोली प्रकाश के पेट मे लग गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचे और अग्रतर कार्रवाई में जुट गए है। जदयू नेता मंजय साह ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
मुख्य पार्षद लाखो यादव ने घटना की तीव्र भर्त्सना की है। बता दे कि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिले सहित मनिहारी में भी प्रगति यात्रा थी। दिनभर जदयू नेता कार्यक्रम में ही ब्यस्त थे। वही शाम होते उनके ही दल के नगर अध्यक्ष को गोली से उड़ा दिया गया। बताया जाता हैं कि दोनों के परिवार संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इधर देर शाम डॉक्टरों ने स्थिती को गंभीर देखते हुए जदयू नेता को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post