Top News

भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने सुनी पीएम की मन की बात

 

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज

भाजपा महिला मोर्चा पूर्णिया के द्वारा जिला अध्यक्ष सरिता राय की अध्यक्षता में स्थानीय अम्बेडकर बस्ती,नया टोला वार्ड 20 नगर मंडल मध्य भाग पूर्णिया में महादलित परिवारों के बीच उपस्थित होकर जहां एक ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा उद्घोषित होने वाली मन की बात का श्रवण किया गया


वहीं दुसरी ओर महादलित मुहल्ले में ही गौरव संविधान अभियान निमित्त बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान दिवस पर अपने देश के संविधान को जिन्होंने हमें अपना हक और हुकुम दिया जिसके दम पर हम स्वतंत्र रूप से अपने सभी अधिकारों का पूर्ति करते हैं  सरिता राय ने बाबा साहेब के जीवनी पर विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं महादलित के बीच उनके कृत को बताया

और जन-जन तक उनके संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद लीला देवी,रिमा दास, अंजू देवी ,काजल कुमारी ,सोनिका पाहुजा ,सुनीति सिन्हा,वरिष्ठ नेत्री इंदु सिह श्री भगवान सिंह श्रीविनोद श्रीवास्तव सोनी देवी  गंगा देवी समेत अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post