Top News

एक लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

 


बैसा/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णिया। रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरना गांव निवासी संपत कुमार शामिल है।


साथ ही उनके द्वारा सवार एक मोटरसाइकिल को भी उनके पास से जब्त किया गया।गिरफ्तारी के उपरांत उनके विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

Post a Comment

Previous Post Next Post