Top News

सभी दल मिलकर 9 को किसानों के लिए भरेंगे हुँकार

पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले 9 अगस्त 2023 को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन पूर्णिया मे भी किया जायेगा। उपरोक्त  कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 01 अगस्त 2023 को अम्बेडकर सेवा सदन पूर्णिया मे बैठक रखा गया। बैठक मे तय किया गया कि 09 अगस्त क्रान्ति दिवस के मौके पर शहीद स्थल टाऊन हाॅल पूर्णिया मे सभी किसान संगठन के किसान 11 बजे दिन मे जमा होंगे और वहां से जूलुस के शक्ल मे आर.एन.साव चौक पर का 0 अजित सरकार के प्रतिमा स्थल पर सभा मे तब्दील होकर समाप्त किया जायेगा


उक्त धरना-प्रदर्शन के तैयारी बैठक मे अखिल भारतीय किसान महासभा जिला सचिव का0 अविनाश पासवान, समन्वय समिति प्रभारी, राजद के किसान नेता धीरेन्द्र कुमार यादव, राजद जिलाध्यक्ष मिथलेश दास, राजद के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, माकपा के किसान अध्यक्ष का सूर्यनारायण चौहान एवं माकपा के जिला सचिव  का राजिव सिंह, भाकपा के का तबारक हुसैन ,राजद के शंभू मंडल, राजद के श्रीनगर किसान अध्यक्ष मो0 आफताब आलम ,मो शफीक आलम , जदयू के सचिन्द्र प्रसाद सिंह, कांग्रेस के असरार हासमी आदि भाग लिए

अखिल भारतीय किसान महासभा के  जिलाध्यक्ष का0 इस्लाम उद्दीन के अध्यक्षता मे बैठक किया गया ।फैसला लिया गया कि देश मे फसल का M S P , खाद्य सुरक्षा , किसानो का कर्ज  माफी ,बिहार को सुखाड घोषित करो ,हर खेत को पानी मुफ्त मुहैय्या कराओ , डीजल अनुदान दोगुना करो , बटाईदारौ को किसान का दरजा दो आदि सवालौ को लेकर  पूरे भारत मे धरना-प्रदर्शन किया जायेगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post