Top News

पुर्ण टीकाकरण किए लाभुकों को मिलेगा डिजिटल कार्ड - प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

 




कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एएनएम के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्या ने की। प्रशिक्षण के दौरान बीसीएम सचिन कुमार व स्वास्थ्य कर्मी आशीष झा ने बताया कि सरकार द्वारा लांच किए गए एप्स के माध्यम से पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे टीकाकरण शिविर में मिशन इंद्रधनुष ,के तहत दी जाने वाली टीके , अगामी लगने वाले टीके के साथ लाभुकों की अन्य आवश्यक जानकारियां की डाटा एप्स के माध्यम से एएनएम के द्वारा अपलोड की जाएगी।


गर्भवती व बच्चों को कौन-कौन से टीका दिया गया है आगे कौन सी टीका लगेंगे उनकी अगली तिथि टीका लगने की क्या होगी कुल कितने लाभुकों को टीकाकरण किया गया इन सभी की आवश्यक जानकारी को अनमोल एप्स के माध्यम से ऑनलाइन डाटा अपलोड करने की बात बताई गई ।वही लाभुक बच्चों व गर्भवती  महिलाओं को टीकाकरण से संबंधित डिजिटल कार्ड भी सरकार के द्वारा पूर्ण जानकारी के साथ प्रदान की जाएगी ।वही इस मौके पर बीसीएम सचिन कुमार स्वास्थ्य कर्मी आशीष झा एएनएम रीना कुमारी, लक्की कुमारी, कंचन कुमारी ,रोशन कुमारी व अन्य एनम मौजूद थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post