Top News

हल्दीखोड़ा में करोड़ों की लागत से बन रही है उच्च स्तरीय भवन

 


किशनगंज/इमरान हाशमी

किशनगंज बिहार: बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हल्दीखोड़ा में उच्च स्तरीय भवन निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्वक संवेदक अरविंद रॉय द्वारा कराया जा रहा है। मालूम हो कि उच्च स्तरीय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सचेतक सह कोचाधामन विधायक इजहार असफी ने 01/04/2023 को किया था


जानकारी देते हुए साइट के मुंशी विट्टू यादव ने बताया की उच्च स्तरीय भवन निर्माण का कार्य एक करोड़ सत्रह लाख की लागत से बनाया जा रहा है। वहीं समाजसेवी नादिर आलम सहित स्थानीय लोगों ने बताया की संवेदक द्वारा भवन निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा मानक अनुसार किया जा रहा है

कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं गुणवत्तापूर्ण कार्य को देख लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा संवेदक अरविंद रॉय की प्रशंसा की है। इस संबंध में संवेदक अरविंद रॉय ने कहा की भवन निर्माण का कार्य समय सीमा के अंदर कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post