Top News

जर्जर सड़क से राहगीर को आवागमन में हो रही परेशानी




पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
बैसा- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलवारी से सहरया जाने वाली पक्की सड़क इन दिनों काफी जर्जर हो चुका है। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की बड़ी आबादी को प्रखंड मुख्यालय एवं रौटा बाजार पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

इसके बावजूद भी यह सड़क पांच वर्षों से उपेक्षित है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी निकली हुई है। जिससे साइकिल व बाइक सवार व्यक्तियों को काफी कठिनाइयां होती है। लोगों को प्रत्येक दिन प्रखंड मुख्यालय एवं रौटा बाजार आने के लिए इसी सड़क से आना - जाना पड़ता है। कई किसान सब्जियां लेकर बाजार इसी रास्ते से आते हैं

इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस रास्ते से कोई भी चार पहिया वाहन नहीं चल पाता है। प्रखंड के फुलवारी, सहरया, दुर्गापुर, पियाजी सहित आदि गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क दुरुस्त करवाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post