कटिहार/गणेश झा
कटिहार घरेलु विवाद के मामले आये दिन देखने और सुनने को मिल जाती हैं इस घरेलु विवाद में कितने लोग या तो मानिसिक रूप से बीमार हो जाते हैं या आत्महत्या कर लेते हैं ऐसा ही एक मामला कटिहार पुलिस लाइन से सामने आया है सोमवार को पुलिस लाइन कटिहार में मुफस्सिल थाना में कार्यरत एक सिपाही ने अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उनके सामने युवक के शव को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक सिपाही चमन गिरी बेतिया जिला का बताया जा रहा है। घटना के कारणों के बारे में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण युवक ने फांसी लगाया है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। वही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को फोन पर दे दी गई है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन कटिहार के लिए रवाना हो चुके है। उनके आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा


Post a Comment