Top News

ग्रामीण चिकित्सक की हत्या का उच्चस्तरीय जाँच हो:रमेश कुशवाहा

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

के.नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी में हुए ग्रामीण चिकित्सक राजकुमार मेहता की हत्या पर राष्ट्रीय लोक जनता दल ने   तीव्र निंदा की है। आज रालोजद का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में उनके आवास पर जाकर परिजन से मिल गहरी संवेदना ब्यक्त की।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि अभी तक जो बातें सामने आ रही है इससे दवा दुकानदारों के बीच कंपीटिशन की भावना से इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है


क्योंकि इससे पूर्व भी मृतक को क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से दुकान से 2 लाख की चोरी की घटना करवाई गई थी। श्री कुशवाहा ने कहा कि मृतक राजकुमार का एक ग्रामीण चिकित्सक के रूप में अच्छी छवि थी। चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, सभी के बीच वे लोकप्रिय थे। मगर कुछ लोग इस हत्याकांड को हिंदू मुस्लिम का रूप देकर धार्मिक भवना को भड़काने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिन्हें यहाँ का भगोलिक स्थिति, यहाँ के रहन सहन की भी जानकारी नहीं है, वे आपत्तिजनक बयान दे रहे है

उन्होंने कहा कि पूर्णियाँ हमेशा गंगा जमुनी सभ्यता पर चला है। यहाँ सभी जाति धर्म मिलजुलकर रहते है। उन्होंने पूर्णियाँ आरक्षी अधीक्षक महोदय से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इस हत्याकांड का पटाक्षेप करें ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके। इस शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला महासचिव सूरज झा, प्रेमचंद सिंह, युवा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मंडल आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post