Top News

प्राथमिक विद्यालय बिहार टोला पर मंडराया कटाव का खतरा

किशनगंज /सिटीहलचल न्यूज़

जिले में बीते 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। मालूम हो कि जिले के सातों प्रखंडों में बारिश के बाद जिले में बहने वाली कनकाई, महानंदा, रतुआ,डोंक,मैची सहित अन्य नदियां उफान पर है


दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत धनतोला पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बिहार टोला पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है।विद्यालय के पास बहने वाली कनकई नदी विद्यालय को अपने गर्भ में समाहित करने के लिए आतुर है। विद्यालय तीन तरफ से पानी से घिर चुका है

विद्यालय पर खतरा मंडराता देख अभिभावक और शिक्षक चिंतित है ।ग्रामीणों एवं शिक्षको ने प्रशासन से विद्यालय को बचाने के लिए कटाव निरोधी कार्य करवाने की मांग की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post