Top News

कनकई महानंदा नदी उफान पर कई घर विलीन ग्रामीण ऊँचे स्थान के शरण में

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: विगत कई दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई एवं महानंदा नदी का पानी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश करने का डर सता रहा है। जिसके कारण लोग अभी से ही अपनी जान की हिफाजत में लगे हुए हैं। साथ ही लोग माल मवेशियों के लिए ऊंचे स्थलों की खोज में लग गए हैं। साथ ही प्रखंड के काशीबाड़ी, हिजली, पोखरया, मठुआ टोली, हरिया, बरडीहा, मंगलपुर समेत अन्य गांवों के नजदीक नदी कटाव के चलते लोगों के बीच परेशानी का आलम है


क्योंकि उक्त सभी गांव नदी किनारे बसा हुआ है। क्योंकि प्रखंड क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ आती है। और बाढ़ जब भी आती है तो प्रखंड क्षेत्र में काफी तबाही मचाती है। पहले ही नदी कटाव के चलते उक्त गांव के लोगों का सैकड़ों एकड़ भूमि नदी में समा चुका है। अभी भी दर्जनों ऐसे परिवार हैं जो नदी कटाव के चलते बेघर हैं। तथा ऐसे परिवार सड़क किनारे शरण लिए हुए हैं। हालांकि नदी कटाव को रोकने हेतु कई जगहों पर कटाव निरोधक कार्य भी किया गया है। परंतु बाढ़ एंव बरसात के मौसम अक्सर कटाव निरोधक कार्य धवस्त हो जाता है। विधायक प्रतिनिधि अकील बदर ने बताया कि बैसा प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई एवं महानंदा नदी की जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हो गई है

जिस तरह पानी बढ़ रहा है इससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि कभी भी बाढ़ का पानी कई गांव में घुसने की आशंका है। वहीं अंचलाधिकारी राज नारायण राजा ने बताया कि बताया कि बृहस्पतिवार को हरिया गांव के सात नदी कटाव पीड़ित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण किया गया है। बाढ़ को लेकर प्रशासन पुरी तरह से प्रखंड क्षेत्र में बनाए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post