Top News

प्रधानाध्यापक ने छात्राएं से पढ़ाई के समय कराया स्कूल की कचरा की साफ-सफाई

भवानीपुर/बमबम यादव

पूर्णियाँ:भवानीपुर बलदेव मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंद कुमार मंडल ने खड़े होकर छात्राएं से पढ़ाई के समय स्कूल के गंदी कचरा की साफ-सफाई कराया जाता हैं। इतना ही नही स्कूल का परिसर भी बच्चों से ही साफ सफाई कराई जाती हैं। यह किस्सा एक या दो दिन का नही है रोजाना स्कूल के प्रधानाध्यापक नंद कुमार खुद खड़े होकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से साफ-सफाई करवाते हैं जो कि बिहार के किसी भी शिक्षण संस्थानों में नही होता होगा । भवानीपुर बलदेव मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंद कुमार ने मानवता को शर्मसार करते हुए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बिहार शिक्षा विभाग ने नारा दिया है


सब पढ़े सब बढ़े ऐसे गढ़ेंगे बच्चे शिक्षा हर रोज बच्चों से स्कूल की साफ-सफाई करवाई जाती हैं, जबकि हर स्कूल में सफाईकर्मी होता है या अन्य कर्मचारी को यह काम दिया जाता हैं। फिर भी बलदेव मध्य विद्यालय में बच्चों से इस प्रकार पढ़ाई के समय छात्राएं से दिन के 11 बजे गंदी-गंदी कचरा स्कूल के प्रधानाध्यापक नंद कुमार ने साफ-सफाई का मजदूर की तरह काम करवाते हैं। अब भला शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की वजह सफाई कराए जाती ये कहा तक उचित है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मनमानी चरम सीमा पर पहुंच गई हैं

वही इस मामले को लेकर भवानीपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री राम प्रबोध यादव ने बताया कि यह तो बहुत गलत है। एवं उन्होंने कहा कि अच्छा हम स्कूल के प्रधानाध्यापक से बात करते हैं क्यों बच्चों से पढ़ाई के समय सफाई कराई जाती हैं। जांच कर प्रधानाध्यापक के ऊपर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया । और उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चे सिर्फ पढ़ाई करने के लिए आते हैं न कि सफाई का काम करने आते हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post