Top News

16 लीटर देसी शराब को किया गया नष्ट





कटिहार/ शंभु कुमार 


जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में फलका थाना में विभिन्न कांडों में जप्त किए गए 16 लीटर देसी शराब को अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में पीएसआई राजू कुमार के द्वारा विनिष्ट किया गया। अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि फलका थाना में विभिन्न कांडों में जब्त किए गए


करीब 16 लीटर देसी शराब को जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में थाना परिसर में एक बड़ा सा गड्ढा खोदकर उसमें बहा कर नष्ट किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी आरिफ हुसैन, दीपक कुमार सिन्हा, पीएलवी कुमार हर्ष वर्धन आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post