कटिहार/शंभु कुमार
पैसे के लेन - देन में जिले के फलका बाजार से दिनदहाड़े हथियार तान कर पूर्व उप मुखिया के भतीजा के अपहरण कांड में फलका पुलिस ने घटना के महज कुछ घंटे में अपहृत युवक की बरामदगी और दो बदमाश को धरदबोचा। अपहरण में इतेमाल स्वीफ्ट डिजार्ज कार(चार चक्का), एक बाइक एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया है। फलका पुलिस त्वरित कार्रवाई और सफलता की हर जगह प्रशांसा हो रही है।
मामले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि बीते बुधवार को दिन के करीब ग्यारह बजे फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी घाट गांव निवासी रवि कुमार बाजार स्थित नवीन मेडिकल स्टोर पर अपनी मां का दवाई लेने गया हुआ था।उसी समय एक उजला रंग का कार जिसका नंबर अधूरा था तथा बिना नंबर के बाइक पर हथियार से लैस होकर चार-पांच बदमाश आए और रवि कुमार को मारपीट करते जबरन कार में बैठाकर पूर्णिया की ओर फरार हो गए।
जिसके बाद अपहृत की बरामदगी एवं बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष फलका मुन्ना कुमार पटेल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान तथा साक्ष्य संकलित करते हुए पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त कार एवं एक बाइक बरामद करते हुए दो बदमाश को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार बदमाश के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उनके बताये हुए ठिकाने चंपावती बालू टोला थाना-सरसी स्थित एक खंडरनुमा मकान से अपहृत युवक रवि कुमार को सकुशल बरामद किया गया।घटना के सबंध में फलका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।वहीं घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।आगे उन्होंने बताया कि घटना के अनुसंधान के क्रम में इस बात का खुलासा हुआ कि कांड के अपहृत युवक रवि कुमार और गिरफ्तार बदमाशों के बीच पैसा के लेन - देन को लेकर विवाद था।इसी रंजिश के कारण गिरफ्तार बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि कुमार का फलका बाजार से अपहरण कर लिया था।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल के अलावा अपर थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार,पुअनि विकास कुमार,सअनि रोहित पासवान,प्रशिक्षु पुअनि राजू कुमार,प्रशिक्षु पुअनि मो.
सदाब,चौकीदार मिथलेश शर्मा,गौरीशंकर राय समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।



Post a Comment