भवानीपुर/बमबम यादव
पूर्णियां : भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता- आशा फेसिलिटेटर की 9 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया । वही इस संदर्भ में आशा कार्यकर्ता के संघ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ नवीन कुमार उपरोझिया को 9 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। एवं कोल्ड चेन रूम को ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वही आशा संघ के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि 1000 में दम नही 10,000 नियत मासिक मानदेय से कम नही । स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करो
फेसिलिटेटर को 20 नही 30 दिन का एसवीसी भ्रमण भत्ता 500 रुपया भुगतान करो । करोना से ( पुष्ट / अपुष्ठ) मृत आशाओं व आशा फैसिलिटेटर को राज्य योजना का चार लाख और केंद्र बीमा योजना का 50 लाख राशि का भुगतान किया जाए आशा कार्यकर्ताओं आशा फैसिलिटेटर को भी सामाजिक सुरक्षा योजना पेंशन योजना का लाभ दिया जाए जब तक नहीं किया जाता तब तक रिटायरमेंट पैकेज के रूप में एकमुश्त दस लाख का भुगतान किया जाए । जनवरी 2019 के समझौते के अनुरूप मुकदमों की वापसी सहित अन्य कार्यान्वित बिंदुओं को शीघ्र लागू किया जाय
आशा है कि सरकार समय रहते ऊपर वर्णित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर सरकारी आदेश जारी करने की कृपा करें।अपनी 9 सूत्री मांगो के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन कर विभाग और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। एवं इस धरना प्रदर्शन से स्वास्थ्य विभाग की सभी कार्य ठप हो गया है। इस धरना प्रदर्शन में प्रखंड के दर्जनों आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संघ के सदस्यों मौजूद थे।



Post a Comment