किशनगंज/इमरान हाशमी
पौआखाली नगर पंचायत भवन में ठाकुरगंज विधानसभा के विधायक मो० सऊद आलम ने गुरुवार को सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। मौके पर विधायक ने मौजूद सभी वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद को जीत की बधाई देते हुए माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
इस दौरान उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जिस उम्मीद से आप लोगों को जीता कर भेजा है। उसके हर उम्मीद पर खड़े उतरने की प्रयास करना है। इस अवसर पर विधायक सउद आलम के अलावे मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबु नसर आलम, बन्दरझूला पंचायत के मुखिया एकरामुल हक
पूर्व मुखिया साबिर आलम, विधायक के निजी सहायक अहकर आलम, मध्य विद्यालय पौआखाली के प्रधानाध्यापक निरोध कुमार सिन्हा, डॉ० मुख्तार आलम, राहिल अख्तर, पार्षद प्रतिनिधि असलम आजाद उर्फ बबलू सहित अन्य मौजूद थे।



Post a Comment